सुंदरकांड पाठ के साथ प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति परते को दी विदाई

अनोखा तीर, सिराली। विकासखंड खिरकिया की प्राथमिक शाला झापनादेह में प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति परते के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। ज्योति परते ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके सतत प्रयासों के चलते विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई। वनांचल क्षेत्र के दूरस्थ गांव में स्थित इस शाला में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई। विदाई समारोह में ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण भावुकता से भरा रहा, जहां सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

2 Views

Leave a Reply