मुख्य सड़क पर गड्ढे से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं, सुधार की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। धनगांव से आलमपुर मुख्य मार्ग पर खाकरा वाले बाबा के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर हल्का गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे लोग अचानक गिर जाते हैं। विगत सप्ताह में रहटगांव निवासी संगीता मालवीय सहित 3 से 4 राहगीर यहां गिर चुके हैं। जानकारी के अनुसार रहटगांव से सोडलपुर मुख्य सड़क पर धनगांव स्थित इस स्थान पर सड़क पक्की बनी हुई है, लेकिन बीच सड़क पर मचक होने से वाहन असंतुलित हो जाते हैं। चारपहिया वाहन भी यहां से गुजरते समय अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने और जल्द सुधार कराने की मांग की है। बताया गया कि विभाग द्वारा पूर्व में यहां डामर डाला गया था, लेकिन यह हिस्सा मुख्य सड़क से लगभग 6 इंच नीचे रह गया है, जिसके कारण समस्या बनी हुई है। धनगांव निवासी रमेश के अनुसार यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए शीघ्र सुधार आवश्यक है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!