ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक शंशाक सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में हंडिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की। 21 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास घेराबंदी कर गोविंद सांकला, सोनू उर्फ सोहन कहार और रूपेश गुर्जर को पकड़ा गया। तलाशी में आरोपियों के पास से 7.17 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, 14  हजार रुपये नगद तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गोविंद द्वारा मादक पदार्थ बेचना और अन्य दोनों द्वारा खरीदना सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!