Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

हरदा में व्यापारी हितों पर मंथन

3 min read
Text Size:

-कैट की संभागीय बैठक में समस्याओं और प्रगति पर गहन चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। कैट कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक हरदा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उनकी जिम्मेदारियों तथा व्यापार में प्रगति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतीया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री अजय खंडेलवाल, संभाग प्रभारी मंजीत सिंह साहनी, बैतूल जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, हरदा जिला अध्यक्ष सरगम जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कैट टीम हरदा ने सभी बाहर से पधारे अतिथियों का स्वागत हार-माला और अंगवस्त्र पहनाकर किया।  विगत दिनों दिल्ली में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमें सर्वसम्मति से पुन: बी.सी. भरतिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवीन मनोनयन के बाद प्रथम बार संगठन प्रमुख का दौरा इस जिले में हुआ, जो हरदा जिले के लिए गर्व का क्षण रहा। इस अवसर पर भरतिया का सभी उपस्थित लोगों ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशेष रूप से महिला उद्यमियों के प्रतिनिधि के रूप में कुछ महिलाओं को बैठक में आमंत्रित कर उनके साथ सार्थक संवाद किया और जल्द से जल्द कैट की महिला विंग का गठन करने के लिए जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को स्पष्ट, प्रभावी और दमदार तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरदा छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि वहां के लोगों का व्यवहार, जीवनशैली और शांति का स्तर उसकी पहचान तय करता है। जनसंख्या या भौगोलिक क्षेत्र से किसी स्थान का महत्व कम नहीं होता। वहीं जिला अध्यक्ष सरगम जैन ने हरदा जिले की समस्याओं और आवश्यकताओं को पूरे संभाग के सामने मजबूती से रखा, जिससे स्थानीय व्यापारियों की आवाज़ को व्यापक मंच मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शिरीष अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। आभार दीपक नेमा ने व्यक्त किया। यह बैठक व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जहां संवाद, समन्वय और समाधान की दिशा में सार्थक पहल की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य मुरारी बंसल, संजय जैन, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शुभम बंसल, सुनील अग्रवाल, मनोज धमनानी, दीपक गुर्जर, सुरेश रमानी, संजय सोनी, सुधीर गोयल, विकास जैन, सुनील छाबड़ा, दिलीप सिंहल, अभय जैन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि इसी प्रकार के आयोजन स्थानीय स्तर पर निरंतर किए जाने चाहिए। सफल कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply