वोट से पहले नोट मांगेगी कांग्रेस 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हर परिवार से 100 का सहयोग लेने की तैयारी 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार से100 रुपए का आर्थिक सहयोग लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने गत दिवस भोपाल में आयोजित ब्लॉक एवं बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, श्रीमती उषा नायडू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह , गोविंद सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया आदि वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के विधायकों और पदाधिकारी की उपस्थिति में श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से100 रुपए का सहयोग लेने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह राशि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन निर्माण एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में उपयोग की जाएगी। अगर कांग्रेस यह प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो स्पष्ट है कि पार्टी के कार्यकर्ता वोट से पहले घर घर नोट मांगने जाएंगे। पहले नोट एकत्र कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा कि जिन लोगों से नोट मांगने गए थे अब उनसे वोट कैसे लेना है। चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम 25 वर्षों से सत्ता से बाहर बैठे हैं। हमें 30 हजार परिवारों को जोड़कर कांग्रेस की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना है।

Views Today: 4

Total Views: 42

Leave a Reply

error: Content is protected !!