सिनर्जी संस्थान के प्रयास से केलझिरी में मनाई  अंबेडकर जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-बच्चों की शिक्षा पर फोकस
अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम केलझिरी में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सिनर्जी संस्थान द्वारा टीडीएच के सहयोग से संचालित किशोर-किशोरी संसाधन केंद्र, रहटगांव के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर ग्राम केलझिरी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में गांव के समग्र विकास को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। शिक्षा के विषय में सामने आया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुछ बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी वार्डों में बच्चों की सूची तैयार कर उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें पुन: स्कूल से जोड़ने का निर्णय लिया। बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए यह भी बताया गया कि कुछ किशोरियां आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ रही हैं। ऐसे में शिक्षित बनो के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्हें पुन: शिक्षा की मुख्यधारा में लाने तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाने की पहल करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत भवन में प्रत्येक शनिवार अंबेडकर वाचन मंच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे बच्चों में संविधान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। स्वास्थ्य संबंधी चर्चा में आशा कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण की स्थिति बताई गई, जिसमें कुछ बच्चों के अब भी आवश्यक टीकाकरण से वंचित होने की जानकारी सामने आई। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी मंगलवार को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पोषण के क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अंडा और दूध वितरण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया तथा मनरेगा के अंतर्गत कुछ परिवारों को किचन गार्डन के लिए बीज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं स्वच्छता के मुद्दे पर नालियों के जाम होने और मच्छरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए स्वस्थ गांव अभियान के तहत प्रत्येक रविवार श्रमदान करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। समापन अवसर पर सिनर्जी संस्थान की ओर से रक्षा हिरवा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, संघर्ष और संगठन के संदेश को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से ही गांव का सतत विकास संभव है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से मिलकर इन प्रयासों को सफल बनाने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित सदस्यों ने अगले माह पुन: समीक्षा बैठक आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सुनील साँठे, सचिव ज्ञानदेव माणिक, उप सरपंच गोविंद, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चट्टान सिंह, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदमा ठाकुर, आशा कार्यकर्ता सुगनती बाई

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!