मर्दानपुर में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। खिरकिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मर्दानपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम में किया गया, जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिला महासचिव पूनम चंद घाटे ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर युग पुरुष थे, जिन्होंने हमें समान अधिकार और आत्मसम्मान की राह दिखाई। आज हम शिक्षित हैं, संगठित हैं और संघर्ष कर पा रहे हैं, तो यह उनकी ही देन है। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, शिक्षा और सम्मान का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जनपद सदस्य शिवदीन ढोके ने समाज में एकता और संगठित रहकर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने तथा सभी को समान अधिकार दिलाने पर जोर दिया। पूर्व प्रधान पाठक रामोतार गुजरभोज ने महिलाओं के उत्थान पर अपने विचार रखे। हेमराज ढोके ने उच्च अध्ययन के दौरान आने वाली समस्याओं और उन्हें दूर कर आगे बढ़ने के बारे में बताया। कार्यक्रम में सुंदर चावड़ा ने ‘बेटी पढ़ाओÓ विषय पर कविता पाठ किया। इस अवसर पर ग्राम के ओम प्रकाश ढोके, ज्ञान चंद्र भैसार, रामराज गुजरभोज, ज्योति घाटे, अनिल ढोके, नीमा, प्रियेका नागले, हेमंत लखोरे, भूषण, अमरा बाई, कन्हैया सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

28 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!