अनोखा तीर, टिमरनी। शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक एवं आदिवासी महाविद्यालय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास टिमरनी में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे ने बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्रहलाद मालवीय अधीक्षक ने जयंती के अवसर पर अपने विचार रखे। अधीक्षक शिवप्रसाद धुर्वे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कायदा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने ने किया। अंत में आनंद सेलुकर ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद सुनील दुबे, छात्रावास अधीक्षक रितेश परमार, गोपाल चौरसिया, पवन दमाड़े, मनीष उइके, अनुराग कुमरे, मनोज सहित दोनों छात्रावासों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

