‘गोरस मोबाइल ऐपÓ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ‘गोरस मोबाइल ऐपÓ विकसित किया गया है, जिससे पशुपालकों को वैज्ञानिक आधार पर पशुओं के आहार प्रबंधन की जानकारी मिल सकेगी। इससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी। प्रदेश में बड़ी संख्या में गाय एवं भैंसों का पालन किया जा रहा है, लेकिन अधिकांश पशुपालक पारंपरिक तरीके अपनाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। इस ऐप के माध्यम से पशुपालक अपने पशु की जानकारी दर्ज कर संतुलित आहार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह ऐप पशुओं के पोषण, गर्भधारण, दुग्ध उत्पादन आदि से संबंधित जानकारी देगा और संभावित लाभ-हानि का आकलन भी बताएगा। साथ ही नस्ल सुधार के सुझाव भी प्रदान करेगा। यह ऐप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध होगा। पशुपालक इसे डाउनलोड कर आसानी से उपयोग कर सकेंगे। प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग उमाकांत उमराव ने बताया कि यह ऐप सरल हिंदी भाषा में तैयार किया गया है, जिससे किसानों और पशुपालकों को आसानी से उपयोग में लाया जा सके।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!