-ग्राहक पंचायत ने कोतवाली चौक पर दी श्रद्धांजलि
अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। सभी समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुखजनों ने एकजुट होकर स्थानीय कोतवाली चौक पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में गरिमामय वातावरण बना रहा और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को नमन किया। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत हरदा से जौहरी कमल सोनी, अशोक पाराशर, नर्मदा प्रसाद गौर, जगदीश विश्वकर्मा, बहन सुरेंद्र कौर, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी, विनोद चौहान, निशांत राजपूत, जितेंद्र खनूजा, रामशंकर बुनकर, रितेश भावसार, ओमप्रकाश जाट, ठाकुरलाल हूरमाले, दयाराम विश्वकर्मा, प्रहलाद नागवे, रामगोविन्द मोरछाले, श्रवण गिनारे, सुमित बेस एवं सुशील गुहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सामाजिक एकता और समरसता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Views Today: 14
Total Views: 14

