युवा कांग्रेस की संविधान लीडरशिप प्रोग्राम बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सोशल मीडिया को बताया लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ
अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू के मुख्य आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र संविधान लीडरशिप प्रोग्राम रहा, जिसमें युवाओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और आधुनिक दौर की चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू ने युवाओं को राजनीति में वैचारिक स्पष्टता और संवाद की अहमियत समझाई। उन्होंने प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर अपनी बात पहुँचाने के लिए वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना जरूरी है।
लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ : उन्होंने सोशल मीडिया और बहुजन डिजिटल आवाज को लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में परिभाषित किया।
वैचारिक संवाद : युवाओं को संविधान की रक्षा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय नेतृत्व ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्य रूप से मोहन सांई जिला कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ. रामकिशोर दोगने विधायक, हरदा, आदित्य गार्गव जिला प्रवक्ता, योगेश चौहान जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने संविधान की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

error: Content is protected !!