कौशल विकास शिविर 15 से 20 अप्रैल तक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। बच्चों में साहित्य, कला तथा संभाषण के प्रति रुचि और कौशल जागृत करने हेतु प्रेम शंकर रघुवंशी फ़ाउंडेशन द्वारा 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सीएम श्री शासकीय विद्यालय करताना में छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  फ़ाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ.विनीता रघुवंशी ने बताया कि इस 6 दिवसीय शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा संभाषण, शुद्ध हिन्दी पाठ, वाद-विवाद, मंच संचालन, उच्चारण संतुलन, भाषण कला, कविता लेखन और कहानी लेखन जैसी विधाओं में मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। फ़ाउंडेशन की ओर से ज्ञानेश चौबे ने बताया कि प्रतिदिन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार दिया जाएगा तथा लगातार 6 दिन तक उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Views Today: 4

Total Views: 4

Leave a Reply

error: Content is protected !!