अनोखा तीर, हरदा। डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरदा जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत हरदा जिले के ग्राम अबगांव खुर्द पंचायत की ग्राम सभा में वन स्टॉप सेंटर द्वारा दहेज निषेध प्रथा, महिला सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर रीना बराह ने ग्रामीणों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों तथा इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संचालित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं और वन स्टॉप सेंटर के तहत उपलब्ध सेवाओं जैसे परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच मंजू भाटिया, रोजगार सहायक राहुल देवहरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।
डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम

33 Views




