कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अंबेडकर जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय संविधान के शिल्पी और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे स्थानीय अंबेडकर चौक पर हुई, जहां जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उपस्थित नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहें के नारों के साथ उनके योगदान को याद किया। माल्यार्पण के पश्चात दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके क्रांतिकारी विचारों और वर्तमान परिदृश्य में भारतीय संविधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन सांई जिला कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ. रामकिशोर दोगने विधायक, हरदा, हेमंत टाले राष्ट्रीय सलाहकार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, गोविंद सूरमा जिला संगठन महासचिव, गोविंद व्यास ब्लॉक अध्यक्ष हरदा, विनोद पटेल ब्लाक अध्यक्ष टिमरनी, वरिष्ठ नेता रामचरण शिंदे, दिनेश यादव, आशुतोष कोठारी खिरकिया शहर अध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा, कैलाश चतुर्वेदी, वी.के. दीक्षित, गोरेलाल सिसोदिया, राघवेंद्र पारे, राकेश सूरमा, संजय पांडे, संदीप गौर और जीशान खान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन के लिए कार्य करें और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय दिलाने के संकल्प को दोहराएं।

43 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!