अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी विकासखंड की तहसील रहटगांव के वनांचल ग्राम बड़झिरी में शनिवार को अचानक आग लगने से 8 परिवारों के बसे-बसाए घर जल गए। आगजनी की इस दुखद घटना में परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपड़े और बर्तन भी आग में नष्ट हो गए। इस दुखद घटना से आहत होकर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी संजीव कुमार नागु ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में खाद्यान्न, बिस्तर एवं कपड़ों की व्यवस्था कर उनके बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही सहायता स्वरूप महिलाओं को साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज एवं पुरुषों को धोती, बिछाने की दरियां, ओढ़ने के कंबल तथा अनाज, आटा, गेहूं, दाल, चावल, तेल, मिर्च व नमक-मसालों की खाद्यान्न किट प्रदान की गई। इस दौरान शासकीय अनुदान आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया गया।

17 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!