तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मां के साथ पेट्रोल भराने जा रहे बेटे की जान गई
अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकरावद निवासी संतोष बघेल उम्र 48 अपनी मां सुशीला बाई के साथ बाइक से हरदा आ रहे थे। वे गांव के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। पंप पर मुड़ते समय मगरधा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संतोष के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल सुशीला बाई ने बताया कि संतोष उनके चार बेटों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में रहने वाली अपनी छोटी बहन की शादी के लिए कपड़े खरीदने हरदा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाली बाइक को पकड़कर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया है, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

17 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!