78 वर्षीय महिला का देहदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-गार्ड ऑफ ऑनर के बीच अंतिम यात्रा, पार्थिव शरीर एम्स भोपाल भेजा
अनोखा तीर, हरदा।  हरदा जिले के ग्राम गहाल में 78 वर्षीय रामकुंवर बाई का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने जीवित रहते ही मरणोपरांत देहदान करने की घोषणा की थी। उनके निधन के बाद परिवार ने देहदान की प्रक्रिया पूरी की। अंतिम यात्रा से पहले उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रामकुंवर बाई के बेटे अशोक खोदरे और बद्रीप्रसाद खोदरे ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला चिकित्सा अधिकारी एचपी सिंह और ग्राम पुकार फेडरेशन के उपाध्यक्ष मनोज बागरे के प्रयासों से डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची। इसके बाद परिवार द्वारा देहदान की प्रक्रिया कराई गई। मंगलवार दोपहर 2 बजे गृह ग्राम गहाल में देहदान और अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, हजारों गणमान्य नागरिकों और रिश्तेदारों के साथ क्षेत्रीय विधायक आरके दोगने भी उपस्थित रहे। सभी ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामकुंवर बाई अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। हालांकि, मृत्यु के बाद देहदान कर उन्होंने कई लोगों के जीवन में योगदान दिया। उनका पार्थिव शरीर भोपाल स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इसका उपयोग चिकित्सा अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए किया जाएगा।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!