Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। भारतीय जनता पार्टी रहटगांव मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार शाम को प्रारंभ हुआ, जिसका समापन सोमवार 13 अप्रैल को दोपहर में किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग गौर समाज मांगलिक भवन फुलड़ी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा भाजपा के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पहले सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी और मार्गदर्शन किया। इसके अलावा विनीत गीते, अखिलेश बाके और दीपक नेमा ने भी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। महामंत्री रामकृष्ण सोलंकी ने बताया कि इस वर्ग में सभी सदस्य, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग में ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, अशोक पाराशर, बसंत राजपूत, उदयसिंह चौहान, सपना अग्रवाल, मंडल प्रभारी विनीत गीते, मंडल संयोजक बृजमोहन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष संतोष गौर, नर्मदा प्रसाद सावनेर, बेनी सावनेर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएल-2 एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी तथा भाजपा के सभी सक्रिय सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल रहे।

29 Views
What do you think?

Leave a Reply