सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्ण तरीके से करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्ड न हो। यह निर्देश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में मूंग फसल को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक दवाओं व उर्वरकों के सैम्पल लेने के निर्देश भी दिए। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी पटवारियों की नियमित बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें। कलेक्टर ने बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सौंपे गये लक्ष्यों को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होने अभियान के तहत बनाये जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी सुपरवाईजर नियमित रूप से सेम एवं मेम बच्चों की प्रगति की जानकारी नियुक्त किए गए जिला अधिकारियों को दें।

Views Today: 10

Total Views: 10

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!