युवाओं संग जल संवाद, जल संरक्षण की दिलाई  शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद एवं नवांकुर संस्था, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा द्वारा शहर के एक कम्प्यूटर एकेडमी के हॉल में युवाओं के संग जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ नीरज गुर्जर ने जल बिन सब सून के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से भविष्य में इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि छोटी-छोटी संरचनाओं और प्रयासों के माध्यम से भी जल को संरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के नितिन टाले ने बताया कि संस्था द्वारा श्रमदान, बोरी बंधान, जल संवाद और जल पाठशाला जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से लगातार जल बचाने का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के संचालक रोहित दोगने सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए जल संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!