अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक दिन पूर्व सुबह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा शाम को दीप प्रज्वलन और साज-सज्जा कर जयंती मनाई जाएगी। 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब को नमन किया जाएगा। इसके बाद भाजपा कमल कार्यालय में सुबह 11 बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
34 Views





