बस स्टैंड निर्माण में देरी पर सख्ती के बाद हरकत में आई नगरपालिका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जल्द होगा भूमिपूजन
अनोखा तीर, हरदा। शहर के बस स्टैंड निर्माण कार्य में हो रही लंबी देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी द्वारा 24 मार्च को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत किए जाने एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। उक्त शिकायत में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद करीब 6 माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह मांग भी की गई थी कि यदि ठेकेदार कार्य करने में सक्षम नहीं है तो उसका टेंडर निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए और नया टेंडर जारी किया जाए। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड निर्माण कार्य हेतु ठेकेदार द्वारा 30 मार्च 2026 को एग्रीमेंट किया गया था तथा 31 मार्च 2026 को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। 1 अप्रैल को नगर पालिका द्वारा संबंधित स्थल पर लेआउट डालकर ठेकेदार को भूमि सुपुर्द कर दी गई है तथा आगामी 4-5 दिनों में विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।  इसके अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा संयुक्त बैठक कर ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे तथा उसे एक सप्ताह का समय दिया गया था, जिस पर ठेकेदार द्वारा सहमति दी गई है। यह बस स्टैंड लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा और अनुबंध के अनुसार ठेकेदार को 9 माह की अवधि में कार्य पूर्ण करना होगा। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी निर्माण कार्य में देरी या अनियमितता पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका को कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द आधुनिक बस स्टैंड की सुविधा मिल सके।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!