शा. उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विद्यार्थियों को मिलीं साइकिल और पुस्तकें
अनोखा तीर, हरदा। स्कूल चलें अभियानÓ के तहत बुधवार को स्थानीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत मुख्य अतिथि के रूप में तथा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की ओआईएस श्रीमती वीणा वारसने विशिष्ट शिक्षक के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने जिले का वार्षिक शिक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवागत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें और साइकिलें वितरित कीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गेहलोत ने इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और कड़ी मेहनत कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का मूल आधार है, विद्यार्थी पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और शिक्षा के प्रति शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, एडीपीसी ओएस महाजन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण, पालकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक नितिन सोनी ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य संतोष यादव ने किया।

Views Today: 32

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!