भाजपा ने मनोनीत एल्डरमेनो का किया स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के कमल कुंज कार्यालय में नगर पालिका के मनोनीत एल्डरमेनो के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने दी। इस अवसर पर प्रियांका दुबे, मनसुख लोहाना, शेखर रघुवंशी, नरेंद्र सैनी और नवीन असरानी का पुष्पमालाओं एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री बसंत राजपूत, नगर महामंत्री सौरभ तिवारी, पुरुषोत्तम झिंझोरे, गोलू वावने, भूपेंद्र तोमर, नागेंद्र मल्होत्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी वक्ताओं ने मनोनीत एल्डरमेनो को बधाई देते हुए नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

51 Views

Leave a Reply