गैस की कालाबाजारी के विरोध में निकाली जागरण रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और बढ़ती अफवाहों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय हरदा में जागरूकता रैली आयोजित की गई। यह रैली अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला हरदा इकाई के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें विभिन्न समाजों के जिम्मेदार नागरिकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से आम जनता को गैस की कालाबाज़ारी के प्रति जागरूक किया गया और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ता हितों की रक्षा तथा शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जौहरी कमल सोनी, अशोक पाराशर, सत्यनारायण सिरोही, अजप सिंह राजपूत, नर्मदाप्रसाद गौर, सुरेंद्र कौर, अशोक मांझी, रोहित लाठी, सुरेश सैनी, पवन जायसवाल, गोपाल गंगराड़े, राजेंद्र उपाध्याय, अक्षय कोगे, नितेश विश्वकर्मा, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी, संजय थाटे, प्रहलाद नागवे, संतोष सोनी, प्रवीण चंद्रवंशी, गोपाल शुक्ला, राम मिश्रा और रितेश भावसार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली में शामिल लोगों ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!