घर-घर पहुंचकर बिजली बिल वसूली कर रही विद्युत कंपनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-समाधान योजना का एक दिन शेष
अनोखा तीर, करताना। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा क्षेत्र के सभी गांवों में इन दिनों वसूली अभियान चलाया जा रहा है। लाइनमैन के साथ कंपनी के जेई भी घर-घर जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली कर रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में युद्ध स्तर पर विद्युत कंपनी द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही समाधान योजना का 31 मार्च अंतिम दिवस है। बकायेदार उपभोक्ता अपनी बकाया बिजली बिल की राशि किश्तों में या एकमुश्त जमा कर सरकार की समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। विद्युत कंपनी द्वारा क्षेत्र के गांव करताना, पुरा, नौसर सहित अन्य गांवों में डोर-टू-डोर जाकर बकाया बिजली बिल की वसूली की जा रही है। इसके बावजूद कई बकायेदार उपभोक्ताओं द्वारा अब तक समाधान योजना का लाभ नहीं उठाया गया है।

Views Today: 34

Total Views: 34

Leave a Reply

error: Content is protected !!