अनोखा तीर, हरदा। गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि, अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में आज 31 मार्च मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि बढ़ती महंगाई से आमजन पहले ही प्रभावित हैं। वहीं अब फिर केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं राज्य सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि इन सभी मुद्दों के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
महंगाई और दर वृद्धि के विरोध में आज कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

63 Views




