अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एवं नहर विभाग के एसडीओ के साथ 30 मार्च को सुबह 10.30 बजे संगठन द्वारा विधिवत जल पूजन कर माचक नहर में जल प्रवाह प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च को हरदा जिले के लिए तवा बांध से नहर में पानी छोड़ा गया था, लेकिन माचक नहर का लाइनिंग कार्य अधूरा होने के कारण इसमें जल प्रवाह शुरू नहीं हो सका था। आज नहर विभाग के एसडीओ द्वारा जानकारी दी गई कि लाइनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद संगठन की उपस्थिति में नहर में जल प्रवाह शुरू कराया गया। इस वर्ष नहर में जल की उपलब्धता बेहतर रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान भारतीय किसान संघ प्रांत मंत्री शैतान सिंह राजपूत, संभागीय सदस्य कैलाश गुर्जर, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राज नारायण गौर, जिला युवा वाहिनी संयोजक रामकृष्ण कुशवाहा, सिराली तहसील अध्यक्ष विजेश मुकाती, खिरकिया तहसील मंत्री उमेश गौर, हुकुम मुकाती, रमेश रायखेरे एवं नीरज कुशवाहा उपस्थित रहे।
Views Today: 16
Total Views: 16

