-आज से सचिव करेंगे कलमबंद हड़ताल
अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंचायत कोलीपुरा के सचिव अशोक जाट के साथ जनपद पंचायत परिसर हरदा में विधायक प्रतिनिधि राहुल जाट द्वारा की गई कथित अभद्रता और मारपीट के मामले में प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में पंचायत सचिव संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा इस मामले में आरोपी के खिलाफ तीन दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सचिवों में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराते हुए कहा कि 31 मार्च से जिले के समस्त पंचायत सचिव और सहायक सचिव काम बंद कर कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Views Today: 16
Total Views: 16

