जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोयत आश्रम में श्रमदान, नर्मदा घाट की सफाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवाहन पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोयत सेक्टर सोनखेड़ी में मां नर्मदा के किनारे स्थित गोयत आश्रम पर श्रमदान किया गया। इस दौरान मंदिर, आश्रम एवं नर्मदा घाट पर जाने हेतु बनी सीढ़ियों की सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रभारी छात्र दीपांशु सोनी सहित नवांकुर सखियों ने सहभागिता की। विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि 28 मार्च से 4 जून तक जन सहभागिता के माध्यम से विकासखंड हरदा में नर्मदा के प्रमुख घाटों एवं प्रस्फुटन ग्रामों में उपलब्ध जल स्रोतों तथा पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई, बैठक-चौपाल आयोजित कर पानी बचाने हेतु जन जागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसी कड़ी में मसनगांव सेक्टर के ग्राम बूदड़ा में भी जल चौपाल एवं बैठक आयोजित की गई।

Views Today: 10

Total Views: 10

Leave a Reply

error: Content is protected !!