Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव

2 min read
Text Size:

-24 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा सोमवार को रेवा गार्डन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परशुराम जन्मोत्सव की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ा मंदिर में सुबह भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक एवं महाआरती होगी। इसके बाद कन्या भोज आयोजित किया जाएगा। शाम को बड़ा मंदिर परिसर में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा तथा दोपहर 4 बजे दयोदय गौशाला में गौपूजन होगा। कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को बाविसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रम, 22 अप्रैल को महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 अप्रैल को रेवा गार्डन में महिलाओं के लिए लाइसेंस शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 24 अप्रैल को मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात सम्मान समारोह एवं महाआरती का आयोजन होगा।  बैठक का संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, मुन्ना पाराशर, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, संजय शर्मा, आकाश तिवारी, गुड्डू शर्मा, प्रतीक शर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु सहित समाजजन उपस्थित रहे। अंत में आभार उत्तम तेनगुरिया ने व्यक्त किया।

40 Views
What do you think?

Leave a Reply