Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

नन्ही बिटिया दिव्यांशी की अनोखी पहल

2 min read
Text Size:

-महावीर जयंती पर गौसेवा के लिए गुल्लक दान
अनोखा तीर, हरदा। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर जहाँ एक ओर पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा, वहीं एक नन्ही सी बच्ची ने अपनी मासूमियत और संवेदनशीलता से सभी का दिल जीत लिया। महज ढाई साल की बिटिया दिव्यांशी सपन बजाज ने इस विशेष दिन पर अपनी गुल्लक गौशाला में दान कर दी। यह राशि उन्होंने गौसेवा के लिए समर्पित की, ताकि मूक और असहाय पशुओं की देखभाल बेहतर ढंग से हो सके। इतनी छोटी उम्र में दिव्यांशी का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी है कि सेवा और दया का भाव उम्र का मोहताज नहीं होता। उनके इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है और लोग इसे सच्ची धार्मिक भावना का उदाहरण मान रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दिव्यांशी को बचपन से ही पशुओं के प्रति लगाव है और वह अक्सर गौशाला जाकर गायों को देखती है। इसी भावना से प्रेरित होकर उसने अपनी छोटी-सी बचत को गौसेवा में अर्पित करने का निर्णय लिया। भगवान महावीर स्वामी ने अपने उपदेशों में जीव दया और अहिंसा को सर्वोपरि बताया है। दिव्यांशी की यह पहल उन्हीं सिद्धांतों को साकार करती नजर आती है। इस नन्ही बिटिया का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है कि हम सभी अपने सामर्थ्य अनुसार जीवों की सेवा करें और करुणा का भाव अपने जीवन में अपनाएँ।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply