राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को रजत पदक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हरदा के खिलाड़ी ने किया प्रतिनिधित्व
अनोखा तीर, हरदा। 54वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 से 27 मार्च तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में हरदा जिले के खिलाड़ी हिमांशु, पिता कैलाश धुर्वे ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, खेल समन्वयक सलमा खान, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष संदीप केकरे, सचिव अनीस खान, हैंडबॉल कोच विकास पांडे, रामनिवास जाट, राजेश बिलिया, पुरषोत्तम राठौर सहित साथी खिलाड़ी प्रतीक, गौतम, दीपक, योगेश, मनोज, करण, भावेश, अनुराग, महेंद्र, नैतिक आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Views Today: 36

Total Views: 36

Leave a Reply

error: Content is protected !!