पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, राजस्थान से आई टीम ने दी सेवा

अनोखा तीर, हरदा। गुरु जंभेश्वर मंदिर नीमगांव में विश्नोई समाज के 35वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें वर-वधू के 20 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। इस अवसर पर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं वरिष्ठ पर्यावरणविद् खमूराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक संदेश दिए गए। टीम द्वारा पॉलिथीन और डिस्पोजल सामग्री के स्थान पर तांबे के लोटों से जल सेवा प्रदान की गई तथा जुठन न छोड़ने, प्रकृति की रक्षा करने और पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में का संदेश देते हुए भोजन की बर्बादी रोकने का आह्वान किया गया। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने और धरती को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की गई। कपड़ों से निर्मित थैले वितरित कर पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की सीख दी गई। सम्मेलन की भोजन व्यवस्था में भी पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। पॉलिथीन सामग्री का उपयोग पूरी तरह से बंद रखते हुए पत्तों से बने पातल-दोने और कागज के गिलासों का उपयोग किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। इस दौरान जोधपुर प्रभारी जगराम मांजू, सांचोरी मालाणी प्रभारी किशनाराम बांगड़वा, वरिष्ठ पर्यावरण सेवक बगड़ूराम गोदारा, महिला टीम की राष्ट्रीय प्रभारी भंवरी कालीराणा, एडवोकेट शारदा जाणी जोधपुर, वरिष्ठ पर्यावरण सेवक वगताराम भांबू बाड़मेर, फलोदी टीम प्रभारी पूनाराम मांजू जाम्बा, वरिष्ठ पर्यावरण सेवक सुंदरलाल लोल नीमगांव, आरआई पुरुषोत्तम गीला धार, नर्मदापुरम जिला प्रभारी ईश्वर स्याग खातेगांव, हरदा जिला प्रभारी देवीलाल पंवार नीमगांव, सहप्रभारी विष्णु गोदारा कांकरिया, सूरज कालीराणा कांकरिया, देवांशी भरत जांगू खमलाय, रेवा सुनील पूनिया खमलाय, रिद्धिका सतपाल लोल मिर्जापुर, अनमोल मोहन सांई कांकरिया, तनिष पोटलिया, विष्णु जाणी, माधव नीमगांव सहित अन्य सेवकों ने अपनी सेवाएं दीं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रभारी ने सभी सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

55 Views

Leave a Reply