अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुलजार भवन में सेवानिवृत्ति उपरांत वरिष्ठ आचार्य कैलाश पांडे का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समिति के सचिव एवं विद्यालय के व्यवस्थापक संदीप केकरे, संस्था के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कैलाश पांडे एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सम्मान समारोह में आचार्य परिवार की ओर से वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र साकल्ले, मिलिंद सूबेदार, बबीता सेवारिक दीदी एवं संध्या खेड़ले दीदी ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच पर उपस्थित प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी, समिति के कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, व्यवस्थापक संदीप केकरे तथा तंवर ने भी विचार व्यक्त करते हुए कैलाश पांडे के सरल, सहज एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, संस्कार एवं शिशु मंदिर में उनकी लगन और स्नेहपूर्ण कार्यशैली की सराहना की। हरदा नगर बाल विकास समिति शिशु मंदिर आचार्य परिवार की ओर से अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, वस्त्र एवं अन्य उपहार भेंट कर कैलाश पांडे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं सहभोज के साथ हुआ।
Views Today: 30
Total Views: 30

