राम नवमी पर घरों के सामने जलाए दीपक, मंदिरों में हुई विशेष पूजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। चैत्र मास की नवरात्रि का समापन सिद्धिदात्री की पूजा के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। नौ दिन तक ज्वारे बोकर माता की ज्योत जलाई गई थी। हवन-पूजन और कन्या भोजन के साथ जहां नवरात्रि का समापन हुआ, वहीं राम नवमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने इस दिन अपने घरों के सामने घी के दीपक जलाकर राम जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। चैत्र माह की नवमी को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में त्रेता युग में जन्मे श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन कर जहां श्री राम के जन्मोत्सव की खुशियां बांटीं, वहीं शाम के समय स्थानीय मंदिरों में भजन मंडलियों द्वारा भी श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया।

Views Today: 2

Total Views: 52

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!