राम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, राम नाम से गूंजी गलियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:काल भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जय श्रीराम के जयघोष से पूरे गांव की गलियां गूंज उठीं। प्रभात फेरी सुबह 5 बजे बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जो कान्हा बाबा समाधि, बाजार चौक, राम मंदिर, माहेश्वरी समाज मंदिर, माली समाज मंदिर, रहटगांव रोड होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर, श्याम कुटी एवं दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद फेरी पुन: कान्हा बाबा समाधि स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई। फेरी के दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवान श्रीराम के ध्वज लिए भक्ति में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में भजन गायकों द्वारा मधुर भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी में महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं दोपहर 12 बजे ग्राम के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान से मनाया गया। राम मंदिर, माहेश्वरी समाज मंदिर एवं माली समाज मंदिर में आरती-पूजन कर प्रसादी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रात: 9 बजे ग्राम के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर आरती-पूजन कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Views Today: 28

Total Views: 28

Leave a Reply

error: Content is protected !!