शत-प्रतिशत रहा सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा  परिणाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर हरदा ने अपनी परंपरा के अनुरूप एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा घोषित बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है।  विद्यालय के परीक्षा प्रमुख मनोज गौर ने बताया कि कक्षा 5वीं में कुल 53 भैया-बहिन परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। वहीं कक्षा 8वीं में कुल 87 भैया-बहिन परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 85 प्रथम श्रेणी तथा दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस गरिमामयी सफलता पर संस्था के व्यवस्थापक संदीप केकरे एवं प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने भैया-बहिनों, कक्षा 8वीं के कक्षाचार्य मनोज गौर, वंदना यादव तथा कक्षा 5वीं की कक्षाचार्य कांति डोंगरे एवं सोनाली सोनी सहित आचार्य परिवार को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

error: Content is protected !!