अनोखा तीर, हरदा। भाजपा हरदा नगर मंडल का दो दिवसीय दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 28 एवं 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग मां रेवा गार्डन में सम्पन्न होगा। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में 7 प्रकार के सत्रों के माध्यम से विभिन्न वक्ताओं द्वारा भाजपा की रीति-नीति एवं इतिहास पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
46 Views





