पिनेकल एकेडमी का उत्कृष्ट  रहा परीक्षा परिणाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– छात्रा आस्था ओनकर ने जिले की प्रावीण्य सूची में बनाई जगह
अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी के विद्यार्थियों ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। संस्था ने शत-प्रतिशत परिणाम के साथ अपना उत्कृष्ट रिकॉर्ड कायम रखा है। संस्था के डायरेक्टर अब्दुल सईद खान ने बताया कि कक्षा 8वीं की छात्रा आस्था ओनकर ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, कक्षा 5वीं में हरदा ब्लॉक स्तर पर प्रतीक्षा यादव ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्था स्तर पर कक्षा 8वीं में द्वितीय स्थान कनक भाटी 91.3 प्रतिशत और तृतीय स्थान अदिति तिवारी 91 प्रतिशत का रहा। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड में संस्था स्तर पर द्वितीय स्थान परी सूर्यवंशी 91 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान मानवी चावड़ा 90.25 प्रतिशत ने प्राप्त किया। संस्था के प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Views Today: 8

Total Views: 8

Leave a Reply

error: Content is protected !!