अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खिरकिया में नरवाई जलाने के खिलाफ कार्रवाई की गई। खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल ने चार किसानों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जिन किसानों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें संतोष मांगीलाल धनवाड़ा, अशोक फूलचंद सालाबेड़ी, फूलचंद रामप्रसाद धनवाड़ा और मोहन तेजराम धनवाड़ा शामिल हैं। पटवारी और एईओ की रिपोर्ट के आधार पर इन किसानों की ओर से नरवाई जलाने की पुष्टि हुई थी।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने 6 मार्च को हरदा जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। एसडीएम शिवांगी बघेल ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करें और इसे न जलाएं। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरक क्षमता, जीव-जंतुओं और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, साथ ही आग लगने का खतरा भी बना रहता है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि फसल अवशेष जलाने पर संबंधित किसान के खिलाफ अर्थदंड के साथ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नरवाई जलाना पड़ा महंगा, 4 किसानों पर ५-५ हजार का जुर्माना

43 Views




