श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य धर्मध्वजा फहराई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर के इंदौर रोड स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर (हरसूद वाला) में शुक्रवार को भगवान पारसनाथ की प्राचीन प्रतिमा के सानिध्य में शुभ मुहूर्त पर मंदिर के शिखर पर भव्य धर्म ध्वजा फहराई गई। यह आयोजन जैन धर्म की आस्था, परंपरा और गौरव का प्रतीक बना, जिसने पूरे परिसर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया। ध्वजारोहण से पूर्व मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ, जिसे पुजारी मनोज जैन ने संपन्न कराया। मंदिर समिति के सचिव सचिन सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रात:काल शास्त्रोक्त विधि से ध्वज की शुद्धि की गई, जिसके पश्चात मंदिर के मुख्य शिखर सहित चारों दिशाओं में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। मंदिर के मुख्य शिखर पर धातु ध्वज फहराने का सौभाग्य पंडित प्रदीप जैन शिक्षक परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि जैन धर्म की पताका फहराने का सौभाग्य योगेश जैन अमरावती  को मिला। वहीं चारों दिशाओं में ध्वजारोहण का अवसर राजीव-रविंद्र जैन परिवार, छविंद्र-भूपेंद्र जैन परिवार, पंडित मनोज जैन परिवार एवं वीरेन्द्र जैन परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के उपरांत पंडित प्रदीप जैन के सौजन्य से उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
ध्वजारोहण का धार्मिक महत्व
जैन धर्म में मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि दूर से ध्वजा के दर्शन कर ‘नमो जिणाणंÓ कहकर प्रणाम करने मात्र से भगवान के दर्शन का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें योगेश जैन, पंकज रपरिया, छविंद्र बजाज, राजीव जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, आयुष बजाज, मीना कठनेरा, शशि जैन, प्रियंका जैन, भावना बजाज एवं संगीता बकेबरिया सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

error: Content is protected !!