Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया ने सौजन्य भेंट की

1 min read
Text Size:

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने गुरूवार को राजभवन पहुँचकर सौजन्य भेंट की। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने राज्य वित्त आयोग का कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी राज्यपाल को दी।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2026 को आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया के साथ आयोग के सदस्य श्री के. के. सिंह तथा सदस्य सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार ने भी अपना-अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने वित्त आयोग की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि राज्य वित्त आयोग अपने उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया ने राज्यपाल श्री पटेल को आश्वस्त किया कि आयोग को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा और राज्य के विकास में आयोग अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाएगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आयोग को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही राज्य और देश की सच्ची सेवा है।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply