अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम दुलिया निवासी तुलसीराम ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने अधीक्षक भू-अभिलेख को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बिछौला रैयत निवासी किसान रघुवीर सिंह राजपूत व ग्राम कचबेड़ी निवासी बलराम ने ओला वृष्टि की राहत राशि व फसल बीमा राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम पीड़गांव निवासी अनोखीलाल व हरदा निवासी जमीला खान ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता अनुसार वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हरदा निवासी हेमराज ने ग्राम खिड़कीवाला में अपनी कृषि से गुजरने वाली विद्युत लाईन के तार बहुत नीचे झूलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

53 Views




