अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब इकाई के संयुक्त तत्वाधान में विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने विद्यार्थियों को टीबी से बचाव के उपाय बताए। जिला चिकित्सालय हरदा की परामर्शदाता संगीता सोलंकी ने विद्यार्थियों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी और इससे बचने के उपाय भी समझाए। इसी क्रम में महिला उत्पीड़न सेल की प्रभारी रीना मालवीय ने छात्राओं को सेल से संबंधित जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़, प्रीति मालवीय, तनीषा चौहान, राधिका बघेल, लेदाराम सोलंकी और पंकज केवट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के मार्गदर्शन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी मनीषा चौहान एवं सुमित शर्मा तथा रेड रिबन क्लब कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशा गायकवाड़ द्वारा महाविद्यालय में रासेयो इकाई एवं रेड रिबन क्लब की वर्षभर की गतिविधियों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.राकेश सिंह परस्ते, डॉ.अशोक पवार, डॉ.प्रियंका राय, डॉ.शिवानी वर्मन, अजय बिलारे, आयुषी सिसोदिया, डॉ.रविंद्र कुमार सोनपुरे, डॉ.बलवान सिंह पवार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Views Today: 20
Total Views: 20

