-जनजागरुकता रैली व शपथ का हुआ आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित जनों को जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिये शपथ दिलाई गई। जिला क्षय अधिकारी डॉ. मृत्युंजय सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी स्क्रीनिंग कर विश्व क्षय दिवस मनाने के निर्देश दिए।

46 Views





