अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे सोमवार को शराब के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के पटेल ढाबा भिरंगी, वार्ड 5 खिरकिया, ग्राम खेड़ा, चौकड़ी, धनवाड़ा व बिचपुरी चौकी में दबिश दी। दबिश के दौरान 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 10 पाव देशी मदिरा मसाला शाब, 7 बियर केन एवं 370 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41 हजार 910 रुपए हंै।
Views Today: 22
Total Views: 22

