-नागरिकों को बीमारियों से बचाने फॉगिंग मशीन से धुआं कराने की मांग
अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मौसम शुरू होते ही शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया एवं डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में भाजपा के नगर अध्यक्ष नितेश बादर ने नगर पालिका का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्डों एवं मुख्य शहरी क्षेत्रों में शाम के समय फॉगिंग मशीन से नियमित धुआं किया जाना चाहिए, ताकि मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ ही शहर में प्रवेश करते ही स्थित कचरा डम्पिंग ग्राउंड पर प्रतिदिन कचरे में आग लगने की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे उठने वाला धुआं और जहरीली बदबू आसपास के रहवासियों एवं राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इस स्थिति के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने नगर पालिका से आग्रह किया है कि इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
Views Today: 20
Total Views: 20

