अनोखा तीर, हरदा। श्री दिगम्बर जैन समाज हरदा में नव दीक्षित मुनि श्री 108 गौरव सागर महाराज की अगवानी जोरदार रूप से की गई। जैन समाज के सदस्यों ने हरदा डबल फाटक के समीप अजमेरा दाल मिल पर मुनि श्री गौरव सागर महाराज के चरण पखारकर अपने आप को कृतार्थ किया और बाजे-गाजे के साथ स्थानीय खेड़ीपुरा स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर लेकर आए। समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि गत माह जैन तीर्थ मुक्तागिरि में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज द्वारा ब्रह्मचारी भाइयों को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की गई थी। उक्त दीक्षा में ही मुनि श्री 108 गौरव सागर महाराज को दीक्षा प्रदान की गई। आचार्य श्री के आदेश के पालन में मुनि श्री गौरव सागर पद विहार करते हुए सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र की ओर विहार कर रहे हैं, जहां महावीर जयंती उपरांत मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज जी के संघ में शामिल होंगे। मुनिश्री के पद विहार में नीलेश अजमेरा, राहुल रपरिया, राजकुमार कठनेरा, हर्षित जैन, गर्वित जैन, पावन रपरिया, प्रदीप अजमेरा, राजीव जैन, राहुल जैन, मनोज पुजारी सहित समाज के काफी सदस्य उपस्थित रहे।
मुनि श्री गौरव सागर महाराज का नगर आगमन, समाज में हर्ष का माहौल

62 Views




