– कृषि उदय एक्सपो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा
-ड्रोन ट्रेनिंग और उन्नत बीज उत्पादन पर जोर
अनोखा तीर, बुदनी। कंेद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बुदनी में जल्द ही एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। वे कृषि उदय एक्सपो में शामिल होने के लिए कंेद्रीय कृषि यंत्रीकरण परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बुदनी पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और उनकी सही तकनीक सीखने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब यहां ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही, नेशनल सीड कॉरपोरेशन के सहयोग से उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा, जिससे कम भूमि में अधिक उत्पादन संभव हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक बीएम नांदेड़े द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर की गई। इस अवसर पर किसानों को टूल किट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बरेला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
Views Today: 24
Total Views: 24

